फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: Police recovered a six-month-old child who was kidnapped three days ago safely from UP

Bihar: तीन दिन पहले अपहृत छह महीने के बच्चे को पुलिस ने यूपी से सकुशल बरामद किया, परिजनों ने ली राहत की सांस

Sat, 31 Aug 2024 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 31 Aug 2024 08:39 PM IST
सार

Gopalganj News: एसडीपीओ ने बताया कि बरामद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार डॉक्टर दंपति को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। बहरहाल अपने चोरी हुए बच्चे को पाकर परिजनों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Gopalganj: Police recovered a six-month-old child who was kidnapped three days ago safely from UP
बरामद बच्चे को उसकी मां को सौंपती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज पुलिस ने तीन दिन पहले विशम्भरपुर थानाक्षेत्र के सल्लेपुर से चोरी हुए बच्चे को यूपी से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार भी किया है। बरामद बच्चे को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया है। अपने चोरी हुए बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी छा गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को विशम्भरपुर थानाक्षेत्र के सल्लेपुर निवासी बबलू मांझी के छह महीने के बच्चे को बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने चोरी कर लिया था। हालांकि ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर पुलिस ने एक डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



 
वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि विशम्भरपुर थानाक्षेत्र में दो दिन पूर्व एक बच्चे की चोरी का मामला आया था। उसमें घटनास्थल से एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला ने पूछताछ में बताया कि इस कांड में दो डॉक्टर दंपति शामिल हैं, जो एक डॉक्टर दंपति दूसरे डॉक्टर से डेढ़ लाख रुपये लेकर बच्चे को बेचने का काम कर रहे थे। दो दिन पूर्व महिला की निशानदेही पर एक डॉक्टर सहित तीन लोगों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद एक एसआईटी टीम का गठन कर तकनीकी अनुसंधान से यूपी से एक डॉक्टर दंपति को बच्चे के साथ बरामद कर लिया गया है, जो डेढ़ लाख में बच्चे को खरीदा था। गिरफ्तार डॉक्टर दंपति ने पूछताछ करने पर बताया कि उनको संतान नहीं हो रही थी, इसलिए बच्चे को खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ ने बताया कि बरामद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार डॉक्टर दंपति को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। बहरहाल अपने चोरी हुए बच्चे को पाकर परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद किया है। विदित हो कि बच्चा के चोरी होने के बाद आसपास के गांव के लोग अपने बच्चों को अब कहीं अकेले नहीं छोड़ते हैं। सभी लोग अपने बच्चों पर कड़ी नजर बनाए रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed