{"_id":"66d332403f2d8756c70c313b","slug":"gopalganj-police-recovered-a-six-month-old-child-who-was-kidnapped-three-days-ago-safely-from-up-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तीन दिन पहले अपहृत छह महीने के बच्चे को पुलिस ने यूपी से सकुशल बरामद किया, परिजनों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तीन दिन पहले अपहृत छह महीने के बच्चे को पुलिस ने यूपी से सकुशल बरामद किया, परिजनों ने ली राहत की सांस
Sat, 31 Aug 2024 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 31 Aug 2024 08:39 PM IST
सार
Gopalganj News: एसडीपीओ ने बताया कि बरामद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार डॉक्टर दंपति को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। बहरहाल अपने चोरी हुए बच्चे को पाकर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
बरामद बच्चे को उसकी मां को सौंपती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज पुलिस ने तीन दिन पहले विशम्भरपुर थानाक्षेत्र के सल्लेपुर से चोरी हुए बच्चे को यूपी से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार भी किया है। बरामद बच्चे को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया है। अपने चोरी हुए बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी छा गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को विशम्भरपुर थानाक्षेत्र के सल्लेपुर निवासी बबलू मांझी के छह महीने के बच्चे को बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने चोरी कर लिया था। हालांकि ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर पुलिस ने एक डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि विशम्भरपुर थानाक्षेत्र में दो दिन पूर्व एक बच्चे की चोरी का मामला आया था। उसमें घटनास्थल से एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला ने पूछताछ में बताया कि इस कांड में दो डॉक्टर दंपति शामिल हैं, जो एक डॉक्टर दंपति दूसरे डॉक्टर से डेढ़ लाख रुपये लेकर बच्चे को बेचने का काम कर रहे थे। दो दिन पूर्व महिला की निशानदेही पर एक डॉक्टर सहित तीन लोगों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद एक एसआईटी टीम का गठन कर तकनीकी अनुसंधान से यूपी से एक डॉक्टर दंपति को बच्चे के साथ बरामद कर लिया गया है, जो डेढ़ लाख में बच्चे को खरीदा था। गिरफ्तार डॉक्टर दंपति ने पूछताछ करने पर बताया कि उनको संतान नहीं हो रही थी, इसलिए बच्चे को खरीदा है।
विज्ञापन
एसडीपीओ ने बताया कि बरामद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार डॉक्टर दंपति को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। बहरहाल अपने चोरी हुए बच्चे को पाकर परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद किया है। विदित हो कि बच्चा के चोरी होने के बाद आसपास के गांव के लोग अपने बच्चों को अब कहीं अकेले नहीं छोड़ते हैं। सभी लोग अपने बच्चों पर कड़ी नजर बनाए रख रहे हैं।