फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Students protest fiercely over BPSC paper leak, demand for re-examination from state govt

Bihar: BPSC पेपर लीक पर विद्यार्थियों का उग्र प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी; पुन: परीक्षा की मांग

Wed, 08 Jan 2025 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 Jan 2025 06:28 PM IST
सार

Gopalganj News: प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांग है कि बीपीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की घटना के बाद पूरी परीक्षा को रद्द कर फिर से नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाए। वहीं, पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि नीतीश सरकार के शासन में बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से गिर गई है।

विज्ञापन
Gopalganj News: Students protest fiercely over BPSC paper leak, demand for re-examination from state govt
बीपीएससी पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड में बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदेश भर से छात्रों ने एकजुट होकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार प्रदेश नागरिक सुरक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व जिला पार्षद रवि रंजन कुमार उर्फ विजय बहादुर यादव ने किया।

विज्ञापन

 
राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन में सैकड़ों छात्र शामिल हुए और वे राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। छात्रों की मुख्य मांग थी कि बीपीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की घटना के बाद पूरी परीक्षा को रद्द कर फिर से नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाए। पूर्व जिला पार्षद विजय बहादुर यादव ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश सरकार के शासन में बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से गिर गई है। बार-बार परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होना राज्य सरकार की नाकामी का प्रमाण है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

 
‘अगला कदम बड़ा आंदोलन’
युवा नेता दिलीप कुमार यादव और अहिंसा सेना के संस्थापक रामकुमार मांझी ने भी अपनी आवाज उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द ही छात्रों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो इस मुद्दे को लेकर राज्यभर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद, नेताओं ने बैकुंठपुर के अंचलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा रद्द करने और छात्रों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह लोग प्रदर्शन में हुए शामिल
इस प्रदर्शन में राजन कुमार यादव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, सनोज कुमार यादव, संदीप कुमार गुप्ता, विनय यादव, संदेश कुमार यादव, सरफराज आलम, विपुल कुमार, मेघनाथ मांझी, एजाज अली, पूर्व सरपंच झमेंदर राय सहित अन्य लोग भी शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed