फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News Rifle seized along with licensee for selling cartridges on government license

Gopalganj News: सरकारी लाइसेंस पर कारतूस बेचने के आरोप में लाइसेंसधारी सहित राइफल जब्त, पुलिस ने क्या बताया

Thu, 26 Sep 2024 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 07:55 PM IST
सार

गोपालगंज में सरकारी लाइसेंस पर कारतूस बेचने के आरोप में लाइसेंस धारी सहित राइफल को जब्त किया गया है। साथ ही देशी कट्टा, लाइसेंसी राइफल, 22 जिंदा कारतूस और 47 खोखा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Gopalganj News Rifle seized along with licensee for selling cartridges on government license
गोपालगंज पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के नगर थाना की पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के नाम पर अपराधियों को कारतूस बेचने का कारोबार करने वाले लोगों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। इस पूरे रैकेट में शामिल दो लोगों को गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी ऐसे मामलों में नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन


गुरुवार को जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनके संदर्भ में नगर थाना की पुलिस ने बताया कि
गुप्त सूचना के आधार पर तुरकाहां पुल से 100 मीटर आगे से एक देशी कट्टा एवं 12 जिंदा कारतूस के साथ जिले के थावे थाना क्षेत्र के फुलुगनी टोला लोहारपट्टी गांव निवासी ललन शर्मा के पुत्र बिक्की शर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर एक लाइसेंसी राइफल, 10 जिंदा कारतूस, 47 खोखा और एक लाइसेंस के साथ नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी मायाशंकर सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डु कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि हम शिवा गन हाउस से अपने लाइसेंसी राइफल के नाम पर कारतूस खरीदकर बेचते थे। अब नगर थाना की पुलिस इस रैकेट में शामिल और भी लोगों को पकड़ने के लिए अनुसंधान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed