फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Money laundering through crypto currency from WhatsApp-Telegram groups, Pakistan, China

Crypto Currency: पाक, चीन सहित कई देशों के वाट्सएप-टेलीग्राम ग्रुप से मनी लॉन्ड्रिंग, साइबर अपराधी गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 22 Oct 2024 02:54 PM IST
सार

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि आरोपी कई अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों के संपर्क में था। आरोपी ने टेलीग्राम के माध्यम से भी कंपनियों से जुड़े लोगों का डाटा विदेशों में शेयर किया था। आरोपी के मोबाइल की जांच में चीन, रूस सहित कई देशों के लोगों के साथ डाटा साझा करने के सबूत मिले।

विज्ञापन
Gopalganj News: Money laundering through crypto currency from WhatsApp-Telegram groups, Pakistan, China
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानाक्षेत्र के कृतपुरा गांव से पुलिस ने एक ऐसे साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग का काम करता था। गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम अतुल कुमार सिंह है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, पासबुक और 24,000 रुपये नकदी बरामद की हैं। यह अपराधी चीन, रूस, पाकिस्तान, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे कई देशों के वाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़कर भारतीय डाटा विदेशों में भेजता था और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल था।

विज्ञापन

 
गोपालगंज साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि अपराधी क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन के जरिए विभिन्न देशों में पैसे का लेन-देन करता था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कई विदेशी नागरिकों को भारत का डाटाबेस भी शेयर कर रहा था, जिसके जरिए वे विदेशी नागरिक क्रिप्टो और बिटकॉइन के जरिए पैसे की मंगाई करते थे।
विज्ञापन



 
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि अतुल कुमार सिंह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान साइबर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। हैदराबाद के साइबर सेल की टीम जब उसके पीछे पड़ी, तो वह अपने गांव कृतपुरा लौट आया और भोले-भाले ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाकर साइबर फ्रॉड का धंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पुलिस ने बताया कि आरोपी कई अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों के संपर्क में था। आरोपी ने टेलीग्राम के माध्यम से भी कंपनियों से जुड़े लोगों का डाटा विदेशों में शेयर किया था। पुलिस ने जब मोबाइल की जांच की तो चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के लोगों के साथ डाटा साझा करने के सबूत मिले। फिलहाल आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में छापामारी की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed