फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Intermediate student going to give exam was crushed by a truck, died during treatment

Bihar News: परीक्षा देने जा रही इंटर की छात्रा को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 04 Feb 2025 05:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Feb 2025 05:54 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लेकिन छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Gopalganj News: Intermediate student going to give exam was crushed by a truck, died during treatment
शोक में डूबे मृत छात्रा के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी इंटर की छात्रा निशा कुमारी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ, जब वह अपने भाई के साथ बाइक से सेंटर जा रही थी। तभी रास्ते में एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मिश्रौली गांव निवासी उमाशंकर यादव की बेटी निशा कुमारी शनिवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन अपने भाई विकास यादव के साथ बाइक से सेंटर जा रही थी। परीक्षा केंद्र मीरगंज शहर स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में था। लेकिन श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे निशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

 
छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने निशा को इलाज के लिए फुलवरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताई और गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निशा से परिवार को था बड़े सपनों का भरोसा
ग्रामीणों का कहना है कि निशा पढ़ने में बेहद मेधावी थी और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। किसान पिता उमाशंकर यादव मेहनत करके अपनी बेटी को पढ़ा रहे थे और उसे एक उज्ज्वल भविष्य देना चाहते थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, जिससे पूरे परिवार का सपना चकनाचूर हो गया।
 
निशा की मौत की खबर फैलते ही गांव में सैकड़ों लोग उसके दरवाजे पर जमा हो गए। ग्रामीणों के साथ पंचायत के मुखिया सत्येंद्र तिवारी, सरपंच कमलेश प्रसाद और पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र यादव भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। गांव के लोग परिवार को हरसंभव मदद देने की बात कर रहे हैं, लेकिन बेटी को खोने का दर्द शब्दों से परे है।

 
इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अनियंत्रित ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed