{"_id":"66c494688d0d619ee3078723","slug":"gopalganj-news-a-young-man-fed-up-with-family-feud-committed-suicide-by-jumping-into-a-pond-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में पारिवारिक कलह से तंग युवक ने पोखर में कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में पारिवारिक कलह से तंग युवक ने पोखर में कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 20 Aug 2024 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:34 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से झगड़े के बाद उसने पोखर में कूदकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
तालाब में युवक का शव खोजते गोताखोर तथा मौके पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के कटेया थानाक्षेत्र के गौरा स्थित बबुई पोखर में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने छलांग लगा दी। इस हादसे में पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की गौरा गांव निवासी शिवनाथ बिन के बेटे हरेंद्र बिन (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह हरेंद्र बिन ने शराब के नशे में पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो रहा था। उसके बाद हरेंद्र ने गांव के ही विकास शाही के बबूई पोखर में जाकर छलांग लगा दी। पोखर में काफी पानी होने के करण डूबने से उसकी मौत हो गई। यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी सूचना विकास शाही ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढने में लग गई। स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत करने के बाद शव पोखर से बाहर निकाल लिया। शव बाहर निकलते ही चीख-पुकार मच गई। परिजन पुलिस से पंचनामा बनाने के बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले गए। बताया जा रहा है कि हरेंद्र बिन घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। वह 24 अगस्त को विदेश जाने वाला था। घटना के बाद पत्नी अनीता देवी, बेटी पूजा कुमारी, खुशी कुमारी, बेटा नीरज कुमार और विकास कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन