{"_id":"65be352b4a6a5290340ff3b1","slug":"gopalganj-girl-students-entered-examination-hall-by-jumping-gate-police-baton-charged-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में गेट फांदकर परीक्षा हॉल में घुसी छात्राएं, पुलिस ने बरसाई लाठी; अभिभावकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में गेट फांदकर परीक्षा हॉल में घुसी छात्राएं, पुलिस ने बरसाई लाठी; अभिभावकों ने किया हंगामा
Sat, 03 Feb 2024 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:14 PM IST
सार
Intermediate Board Exam: गोपालगंज में छात्राओं द्वारा परीक्षा केंद्र का गेट कूदकर हॉल में जाने और उनपर पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार को परीक्षा देने पहुंचीं छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद वे गेट फांद कर हंगामा करते हुए परीक्षा हॉल में चली गईं। यह देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने छात्राओं पर लाठीचार्ज कर दिया। दरअसल, राज्य अभी इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा चल रही है। शनिवार को परीक्षा का तीसरा दिन था और प्रथम पाली में भौतिक विज्ञान का पेपर था।
विज्ञापन
गोपालगंज जिले में पहले भी जाम की समस्या देखने को मिलती थी, लेकिन परीक्षा को लेकर शहर में शनिवार को अत्यधिक जाम लगा हुआ था। बोर्ड परीक्षा में सबसे ज्यादा परेशानी देर से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को हुई, क्योंकि निर्धारित समय के बाद उन्हें प्रवेश नहीं मिल पाया। प्रथम पाली की परीक्षा में सुबह नौ बजे तक ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज में निर्धारित समय से लेट पहुंचने पर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिला। इससे नाराज छात्राओं और उनके अभिभावकों ने केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उन्हें लाठीचार्ज करना पड़ा। पूरा मामला नगर थाना के पास स्थित वीएम इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र का है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली की परीक्षा के लिए प्रवेश का समय खत्म होने के बाद कुछ छात्राएं पहुंचीं। फिर शहर में जाम होने की वजह से लेट पहुंचने का कारण बता परीक्षा हॉल में प्रवेश देने की गुहार करने लगीं। केंद्राधीक्षक ने जब प्रवेश नहीं दिया तो छात्राएं पुलिस की मौजूदगी में ही गेट पर चढ़कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने लगीं। वहीं, छात्राओं के साथ आए अभिभावक भी बाउंड्री और गेट पर परीक्षार्थियों को चढ़ाने के लिए मदद करने लगे। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। इससे अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा करने लगे। फिर पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठी चलानी पड़ी।
पुलिस द्वारा लाठी भांजने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर जांच करने में जुट गए। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। चारों तरफ भगदड़ मच गई। अभिभावक भी हंगामा करने लगे। इसी बीच वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के सहयोग से स्थिति को नियंत्रण में किया।