{"_id":"671ba5e1c0e8b4c93d03d24e","slug":"gopalganj-case-of-shooting-fertilizer-seed-shopkeeper-and-beating-criminal-to-death-revealed-4-arrested-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: गोपालगंज में खाद-बीज दुकानदार को गोली मारने और अपराधी की पीटकर हत्या मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: गोपालगंज में खाद-बीज दुकानदार को गोली मारने और अपराधी की पीटकर हत्या मामले का खुलासा, चार गिरफ्तार
Fri, 25 Oct 2024 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:36 PM IST
सार
Gopalganj News: एसपी ने बताया कि जमीन के कारोबार को लेकर पवन कुमार, अभिषेक कुमार और मनोरंजन उर्फ गड़ासी के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण पवन कुमार की हत्या की योजना बनाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले में खाद बीज दुकानदार पवन कुमार सिंह पर हुए हमले और प्रतिशोध में अपराधी अभिषेक कुमार की पीट-पीट कर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि यह घटना 21 अक्तूबर की है, जब थावे थानाक्षेत्र के जगदीशपुर में अपराधी अभिषेक कुमार ने पवन कुमार सिंह पर गोली चलाई थी। इस हमले के बाद नाराज दुकानदारों और ग्रामीणों ने अभिषेक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बाद एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, जिसने आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरुण कुमार राय, मनु कुमार मांझी, प्रियांशू और निपु कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि जमीन के कारोबार को लेकर पवन कुमार, अभिषेक कुमार और मनोरंजन उर्फ गड़ासी के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण पवन कुमार की हत्या की योजना बनाई गई थी। हालांकि, मनोरंजन को पहले ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 21 अक्तूबर को अभिषेक ने अपने साथी अरुण कुमार और मनु के साथ पवन कुमार पर हमला किया। गोली मारने के बाद, जब अभिषेक भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पवन कुमार का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में चल रहा है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।