फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Dead body of unknown middle-aged man found in wheat field

Gopalganj News: गेहूं के खेत में अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, हत्या की जताई जा रही आशंका, पुलिस ने जांच की शुरू

Thu, 28 Mar 2024 12:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Mar 2024 12:03 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के भोरे थाने के हरदिया गांव के चंवर में स्थित गेहूं के खेत से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया है। शव की स्थिति क्षत-विक्षत है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है।

विज्ञापन
Dead body of unknown middle-aged man found in wheat field
पुलिस घटना की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोरे कटेया मुख्य मार्ग से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर हरदिया के चंवर में लगी गेहूं की फसल देखने कुछ ग्रामीण बुधवार की शाम गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके चेहरे को जानवरों ने नोच खाया हो। ग्रामीणों ने तत्काल ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। उधर शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए।

विज्ञापन


फुल पैंट शर्ट और स्वेटर में था अधेड़ का शव
घटनास्थल पर जिस शव को बरामद किया गया है, उसके शरीर पर क्रीम कलर का फुल पैंट, शर्ट और एक हाफ स्वेटर पाया गया है। उसके चेहरे को जानवरों ने नोच खाया है। इसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक मजदूर तबके का था। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी पाए गए हैं। वहां की फसल पूरी तरह से रौंदी हुई प्रतीत हो रही है। घटना की जानकारी मिलने पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता भी रात में पहुंचे और पूरे मामले की जांच ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed