Bihar News: सीवान में फिजिक्स के टीचर को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस; इलाके में दहशत
Bihar News: सीवान में फिजिक्स के टीचर को अपराधियों ने गोली मार दी। मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र का है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत कायम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अविनाश कुमार जो अपने भाई के साथ मिलकर सीवान शहर के महादेवा में फिजिक्स का कोचिंग चलाते हैं। वह कोचिंग से पढ़ाकर अपने घर गोपालगंज जा रहे थे, तभी वह बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के करीब भलुआ टावर के पास अपने कुछ साथियों के साथ रुक कर बातचीत कर रहा था।
उसी दौरान किसी से विवाद हो गया, जिसके बाद अपराधियों ने अविनाश कुमार को पैर में सटाकर गोली मार दी। जिस से वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं अपराधी मौके से फरार हो गए। अविनाश ने शोर मचाया तब आसपास के लोग दौड़कर आये घायल और अविनाश को इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
वहीं अस्पताल पहुंचे घायल अविनाश कुमार कुछ भी घटना के संबंध में नहीं बता रहे हैं। जिस से घटना किन कारणों से घटित हुई है। यह अभी क्लियर नहीं हो पाया है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार बताया जा रहा है कि कोई आपसी दुश्मनी के कारण अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है।
क्या कहती है पुलिस
मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि सदरपुर भलुआ टावर के पास बिलकुल सुनसान इलाके में यह लोग बैठकर किसी से बात कर रहे थे। उसी में किसी ने अविनाश को पैर में गोली मारी है। गोली किसने मारी है और क्यों मारी गयी है, यह जांच की जा रही हैं।