{"_id":"66d31411d32e1c959509be75","slug":"chhapra-news-police-accused-of-negligence-in-case-of-a-minor-missing-for-7-days-villagers-blocked-traffic-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सात दिन से लापता नाबालिग के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने आगजनी कर ठप किया यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सात दिन से लापता नाबालिग के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने आगजनी कर ठप किया यातायात
Sat, 31 Aug 2024 06:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:31 PM IST
सार
Chhapra News: नगर थाने के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय थानाक्षेत्र के साढ़ा ओवर ब्रिज के पास आकर आक्रोशित लोगों ने सड़क को अवरूद्ध कर आगजनी की है। हालांकि समय रहते पुलिस द्वारा सभी लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन कर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छपरा में सात दिन से लापता किशोर की खोजबीन में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मुख्य मार्ग पर आगजनी कर दी। इस दौरान सड़क जाम में एम्बुलेंस और पुलिस वाहन सहित कई पदाधिकारियों की गाड़ियां फंसी रहीं। साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह घटना नगर थानाक्षेत्र के साढ़ा ओवर ब्रिज के पास की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, साढ़ा ओवर ब्रिज के पास सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने मुख्य मार्ग को आगजनी कर बाधित कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। शहरी क्षेत्र से छपरा सतर घाट मार्ग पर आगजनी और आवागमन बाधित किए जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजनों का आरोप है कि लापता किशोर को ढूंढने में नगर थाना पुलिस सहित जिले के पुलिस अधीक्षक भी लापरवाह हो गए हैं, क्योंकि खोजबीन के सवाल पर पुलिस पदाधिकारी टालमटोल करते हुए परिजनों को थाने से भगा देते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर थानाक्षेत्र के जटही पोखरा मोहल्ला निवासी बिनोद मांझी का बेटा रिशु मांझी (14) विगत 24 अगस्त को घर से स्कूल जाने के दौरान लापता हो गया था। उसके बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन जब नहीं मिला तो परिजनों ने स्थानीय नगर थाने में अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना को सात दिन गुजर जाने के बावजूद आज तक कोई सुराग नहीं मिला। इससे आक्रोशित होकर परिजनों मुख्य मार्ग के यातायात को बाधित कर दिया।
विज्ञापन
विरोध जता रहे परिजनों ने बताया कि घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन के अधिकारी कान में तेल डालकर सोई हुए हैं। परिजनों द्वारा पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। हमारी मांग है कि इस घटना में खोजबीन के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। अगर लड़के को ढूंढने में लापरवाही होती है तो पुनः हम लोग यातायात बाधित कर चक्का जाम करेंगे।
वहीं, इस संबंध में नगर थाने के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय थानाक्षेत्र के साढ़ा ओवर ब्रिज के पास आकर आक्रोशित लोगों ने सड़क को अवरूद्ध कर आगजनी की है। हालांकि समय रहते पुलिस द्वारा सभी लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कर दिया गया है। अपहरण के मामले में युवक की तलाश की जा रही है। हालांकि वरीय अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। जल्द ही युवक को खोज निकाला जाएगा।