फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Chhapra News: A young man drowned in river after slipping, mourning prevailed in village after his death

Bihar News: छपरा में पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, मौत के बाद गांव में छाया मातम

Mon, 21 Oct 2024 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Oct 2024 04:56 PM IST
सार

Chhapra News: छपरा में शौच के लिए गए युवक की पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Chhapra News: A young man drowned in river after slipping, mourning prevailed in village after his death
घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा जिले के मशरक थानाक्षेत्र में अहले सुबह शौच के लिए गए 20 वर्षीय युवक गोलू कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना चांद कुदरिया पंचायत के सुंदर गांव के घोघारी नदी में हुई। मृतक गोलू कुमार, मोगल राय का इकलौता बेटा था और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गोलू रोज सुबह दौड़ने से पहले नदी किनारे शौच करने जाया करता था। सोमवार को उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने हल्ला मचाया और अभिराम तिवारी, मुन्ना यादव, राजेश यादव सहित अन्य लोग नदी में कूदकर गोलू की तलाश करने लगे। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव निकाला जा सका।
विज्ञापन



 
इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। बेटे गोलू की मौत होने की खबर से मां नैना देवी और पिता मोगल राय बार-बार बेसुध हो रहे हैं। गोलू अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। गोलू की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed