फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Chhapra: Gas leakage while making sweets for Makar Sankranti, more than 6 people of family got burnt in fire

Bihar: मकर संक्रांति के लिए मिठाई बनाने दौरान गैस रिसाव; आग से एक ही परिवार के कई लोग झुलसे, एक महिला गंभीर

Thu, 09 Jan 2025 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 09 Jan 2025 07:41 PM IST
सार

Chhapra News: परिजन मिथलेश ने बताया कि खिचड़ी पर्व को लेकर लाई और तिलकुट बनाया जा रहा था। ठंड होने के कारण परिवार के सभी लोग एक ही जगह पर बैठे हुए थे। तभी अचानक गैस लीक हो गई, जिसमें कई लोग झुलस गए। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Chhapra: Gas leakage while making sweets for Makar Sankranti, more than 6 people of family got burnt in fire
गंभीर हालत में एक महिला पीएमसीएच रेफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा में मकर संक्रांति के मौके पर बेटी के ससुराल भेजने के लिए मीठा का पाग बनाने के दौरान गैस का रिसाव होने से आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए। इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोग नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। हालांकि यहां के चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। लेकिन एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। यह घटना नगरा प्रखंड के अफौर गांव की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर घायलों के परिजन मिथलेश राय ने बताया कि लड़की की विदाई में खिचड़ी पर्व को लेकर लाई और तिलकुट बनाया जा रहा था। ठंडी का मौसम होने के कारण परिवार के सभी लोग एक ही जगह पर बैठे हुए थे। तभी अचानक गैस लीक हो गई, जिस कारण बगल में बैठे कई लोग झुलस गए। उनमें से एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, प्रखंड क्षेत्र के अफौर गांव में गुरुवार की अहले सुबह गैस सिलेंडर लीक होने से परिवार के सभी सदस्य बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गए। हालांकि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. द्वेषचंद्र ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, घायलों में विश्वरंजन राय की 36 वर्षीय पत्नी पूजा देवी, 10 वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी, सुभाष राय की 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, राजेश राय की पत्नी अमरावती देवी, संतोष राय की 13 वर्षीय बेटी नीतू कुमारी सहित कई अन्य शामिल हैं। सदर अस्पताल में सभी जख्मी महिला और पुरुषों का इलाज चल रहा है। इनमें से सीमा देवी का शरीर 80% से ज्यादा जले होने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed