{"_id":"65c49b1790ddc7fc130518df","slug":"bike-lost-control-and-collided-with-culvert-in-gopalganj-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकराई, इकलौते बेटे की हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया से टकराई, इकलौते बेटे की हुई दर्दनाक मौत
Thu, 08 Feb 2024 02:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:42 PM IST
सार
Bihar News: जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के हरदिया पुल के पास बाइक सवार एक युवक ने बुधवार की देर रात अनियंत्रित होकर पुलिया में टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना को लेकर बताया गया है कि मृतक प्रवीण गुप्ता (25) बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर यूपी में गया हुआ था। वापस लौटने के दौरान वह जैसे ही हरदिया पुल के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल में टकराते हुए सीधी बाइक सहित नीचे गिर गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना की जानकारी पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना विजयीपुर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान कर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी हरदिया पहुंच गए। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता हैं की मृतक मां बाप का एकलौता बेटा था।
विज्ञापन