फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Two Home Guard soldiers who were going to raid in Siwan, crushed by unknown vehicle, situation critical

Bihar Accident: सीवान में छापेमारी करने जा रहे होमगार्ड के दो जवानों को अज्ञात वाहन ने कुचला, स्थिति गंभीर

Fri, 15 Mar 2024 04:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Mar 2024 04:50 PM IST
सार

Siwan Hindi News: मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि शराब की खेप की सूचना मिलने पर दोनों होमगार्ड मैरवा की तरफ रेड करने जा रहे थे, तभी हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Two Home Guard soldiers who were going to raid in Siwan, crushed by unknown vehicle, situation critical
सदर अस्पताल से दोनों घायल होमगार्ड जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

बिहार के सीवान में शराब की छापेमारी करने जा रहे दो होमगार्ड जवानों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाने में सुबह गुप्त सूचना मिली कि मैरवा की तरफ शराब की बड़ी खेप लाई जाने वाली है। इसके बाद पुलिस एक टीम बनाकर छापेमारी करने निकल गई। टीम में शामिल सोनू कुमार, सुजीत कुमार, अरविंद कुमार, वीपेंद्र यादव, सुमित राय और अरविंद कुमार राय एक बोलेरो और एक बाइक से मैरवा की तरफ छापेमारी करने निकल गए। वहीं, होमगार्ड के जवान सुजीत कुमार और वीपेंद्र यादव पिता बलिंद्र यादव ये दो लोग मोटरसाइकिल से निकले थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये लोग (होमगार्ड) अभी भांटापोखर और गोपालपुर के बीच पहुंचे ही थे कि सामने से अज्ञात वाहन दोनों को कुचलते हुए भाग निकला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल दोनों होमगार्ड जवानों को सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत काफी नाजुक देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल होमगार्ड के जवान की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के चकरा निवासी बलिंद्र यादव के बेटे वीपेंद्र यादव और नैनपुरा गांव निवासी त्रिभवन सिंह के बेटे सुजीत कुमार (33) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल में कई थानों की पुलिस पहुंची थी। वहीं, इस पूरे मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि शराब की खेप की सूचना पर दोनों होमगार्ड मैरवा की तरफ रेड करने जा रहे थे, तभी हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed