फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Siwan police accused of selling liquor, questioned for several hours after raid in excise department

Bihar News: सीवान में पुलिस बेच रही शराब! उत्पाद विभाग में छापामारी के बाद कई घंटों तक हुई पूछताछ

Sun, 04 Aug 2024 05:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Aug 2024 05:27 PM IST
सार

Siwan News: पटना मद्य निषेध के अधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि सीवान में उत्पाद अधीक्षक और अधिकारियों की मिलीभगत से विदेशी और देसी शराब बेचने की शिकायत मिली थी। हम लोग जांच करने आए हैं। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
Bihar: Siwan police accused of selling liquor, questioned for several hours after raid in excise department
उत्पाद विभाग में छापामारी करने पहुंची पटना मद्य निषेध विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में पुलिस द्वारा ही शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर उत्पाद विभाग में छापामारी की गई, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सीवान में पुलिस पर ही शराब बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। जैसे कि उत्पाद विभाग में हमेशा पैसा लेकर छोड़ दिया जाता है और पुलिस शराबियों को जैसे ही पकड़ती है, वैसे ही डीलिंग शुरू हो जाती है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन्हीं आरोपों को लेकर किसी ने पटना मद्य निषेध विभाग में पत्र के जरिए शिकायत कर दी। जैसे ही यह शिकायत पटना पहुंची, आनन-फानन में मद्य निषेध विभाग पटना की टीम सीवान उत्पाद विभाग पहुंच गई। जहां उत्पाद अधीक्षक समेत कई पदाधिकारियों से कई घंटे तक कड़ी पूछताछ की गई। इस पूछताछ के दरम्यान पूरे उत्पाद विभाग में हड़कंप मचा रहा। वहीं, मद्य निषेध विभाग की टीम इस जांच के बाद वापस पटना लौट गई।
विज्ञापन

 
क्या शराबबंदी पूरी तरह हुई फेल?
बिहार में जहां हर जगह शराब खरीदने-बेचने की शिकायत मिलती रहती है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू करने की योजना के फेल होने का दावा भी विपक्ष हमेशा करता रहा है। 2016 में शराबबंदी लागू तो हुई, लेकिन उसे अमली जामा पहनाना ही टेढ़ी खीर बन गई। शराब माफियाओं द्वारा जहां शराब खुलेआम बेचे जाने के कई बार वीडियो भी सामने आए, वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की। लेकिन नतीजा वहीं का वहीं धरा रह गया। अब तो पुलिस पर भी शराब बेचने का आरोप लगा है, जिसके तहत सीवान के उत्पाद विभाग पर शराब बेचने की शिकायत पटना तक जा पहुंची। वहीं, दो दिन पूर्व मुफस्सिल थाने में तैनात चौकीदार शराब पीने के जुर्म में पकड़ा गया था। इस बात से आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार में शराबबंदी कितनी सफल है और कितनी फेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी'
सीवान उत्पाद विभाग में हुई छापामारी के बाद पटना से आई मद्य निषेध के अधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि सीवान में उत्पाद अधीक्षक और अधिकारियों की मिलीभगत से विदेशी और देसी शराब बेचने की शिकायत मिली थी। हम लोग जांच करने आए हैं। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed