Bihar News: नित्यानंद राय बोले- लालू हो गए हैं औरंगजेब के दोस्त; अमित शाह की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Bihar Election 2025: नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव को रामायण, गीता जैसे पवित्र ग्रंथों से कोई प्रेम नहीं है, बल्कि वह इन्हें जलाने की बात करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के विधायक मां दुर्गा को गाली देते हैं और उनकी पार्टी सनातन धर्म पर लगातार प्रहार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय गोपालगंज के फुलवरिया पहुंचे। जहां उन्होंने 30 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली सभा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला और उन्हें औरंगजेब का दोस्त करार दिया।
नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव को रामायण, गीता जैसे पवित्र ग्रंथों से कोई प्रेम नहीं है, बल्कि वह इन्हें जलाने की बात करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के विधायक मां दुर्गा को गाली देते हैं और उनकी पार्टी सनातन धर्म पर लगातार प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि सियाराम का जयघोष लालू यादव को पसंद नहीं आता, लेकिन सनातन पर कितना भी हमला हो, इसे मिटाया नहीं जा सकता।
यह भी पढ़ें- Bihar:पूर्व Ips लांडे बोले- मैंने नौकरी छोड़ी है, मेरी चमड़ी अभी भी खाकी है; किसानों की समस्याएं भी सुनीं
‘कोई लाख कोशिश कर ले, सियाराम हमारी आत्मा में बसते हैं’
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म हमारी आत्मा में बसा है और इसे हमसे कोई अलग नहीं कर सकता। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से 30 मार्च को गोपालगंज पुलिस लाइन में आयोजित गृह मंत्री अमित शाह की सभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस सभा में लेकर आएं, ताकि यह कार्यक्रम अभूतपूर्व रूप से सफल हो सके।
‘कुछ लोग आडवाणी का रथ रोकने चले थे, लेकिन सफल न हो सके’
अपने संबोधन में नित्यानंद राय ने राम मंदिर आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि कुछ लोग लालकृष्ण आडवाणी के रथ को रोकने चले थे, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि गोपालगंज से सीतामढ़ी में बनने वाले सीता मैया के भव्य मंदिर का जयघोष होगा। गृह मंत्री अमित शाह पहले ही सीता मंदिर निर्माण का प्रण ले चुके हैं और अब गोपालगंज से यह संकल्प और मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें- Bihar:जिंदा महिला के नाम पर बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता पर फर्जीवाड़े का आरोप; वजह जानकर चकरा जाएंगे
बीजेपी नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के संबोधन से पहले पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभा में पूर्व मंत्री जनक चमार, गोपालगंज भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गिरी, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, सारण के प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, राम ज्ञान सिंह कुशवाहा, हथुआ विधानसभा के पार्टी नेता ज्योति भूषण अभिमन्यु सिंह सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभय राय ने किया, जिन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख विपिन तिवारी और धनंजय राय भी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.