{"_id":"68512421989fd916f30e778a","slug":"bihar-news-young-man-shot-during-bike-robbery-in-siwan-condition-critical-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Tue, 17 Jun 2025 01:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:45 PM IST
सार
सीवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूटने की कोशिश के दौरान उसे गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सौरभ सोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र स्थित गोहपुर बजरहिया पुल के पास शुक्रवार देर रात अपराधियों ने बाइक लूट के दौरान युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सौरभ सोनी, पिता सुदामा सोनी, निवासी सोनार पट्टी, महाराजगंज के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सौरभ अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बाइक लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सौरभ को गोली मार दी। गोली लगते ही सौरभ मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल
विज्ञापन
स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सौरभ को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना पर तरवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।