फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Young man returning from relatives house dies in road accident

Bihar: रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा के पास हुई घटना

Sun, 18 May 2025 05:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 May 2025 05:43 PM IST
सार

Bihar: वीरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था और बस चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Bihar News: Young man returning from relatives house dies in road accident
मौका मुआयना करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव के समीप रविवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर लोहा गांव निवासी मदन बाजपुर के 35 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र बसपुर के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र एक रिश्तेदार के यहाँ साड़ी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार की दोपहर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी इंदिरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें: बाइक व जेसीबी की टक्कर में बाइक बनी आग का गोला, घटना में युवक की हुई दर्दनाक मौत    
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

मौत से परिवार में कोहराम
वीरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था और बस चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है। इस संबंध में भगवानपुर हाट थाना प्रभारी सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed