फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News While trying to catch liquor smugglers in Siwan police jeep collided with pole some people injured

Bihar News: इस चक्कर में खंभे से टकराया शराब तस्करों का वाहन और पुलिस जीप, कुछ लोग घायल भी हुए

Fri, 28 Feb 2025 10:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 10:07 PM IST
सार

Liquor Smugglers: शराब तस्करों को पकड़ने के चक्कर में पुलिस जीप और तस्करों का वाहन खंभे से टकरा गया। इस दौरान तस्कर और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Bihar News While trying to catch liquor smugglers in Siwan police jeep collided with pole some people injured
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करों को पकड़ने लगी पुलिस। तभी एक तरफ जहां तस्करों की गाड़ी बिजली के खंभे से टकराई तो उसके पीछे-पीछे पुलिस जीप भी आकर टकरा गई। मामला महाराजगंज अनुमंडल के गोरिया कोठी थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के महाराजगंज अनुमंडल के गोरिया कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप तस्कर लेकर जाने वाले हैं। फिर क्या था पुलिस ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में जाल बिछाया और नाकेबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर के बाद एक सफेद कलर की स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में आई, जब पुलिस ने रुकने को कहा तो वह पुलिस की बैरिकेड्स तोड़ते हुए भागने लगी। फिर यहीं से शुरू हुआ फिल्मी स्टाइल में आगे-आगे तस्करों की स्कॉर्पियो गाड़ी और पीछे-पीछे पुलिस की जीप। करीब 15 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद तस्करों की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कई दुकानों को तोड़ते हुए जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई।  
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के टायर फट गए और दोनों तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं, पीछे-पीछे आ रही पुलिस की जीप भी नहीं रुक सकी और वह भी स्कॉर्पियो में तेज रफ्तार में जाकर टकरा गई। पुलिस जीप के हेडलाइट और आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसमें बैठे पुलिस कर्मियों को चोटे लगी है। फिलहाल, पुलिस ने मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और भारी मात्रा में शराब जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक पुलिस ने किसी तरह से कार को घेर लिया और स्थानीय थाना को सूचित कर गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने लाई और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर शराब की यह खेप कहां से कहां जा रही थी और यह शराब किसकी है। 


क्या कहती है पुलिस
गोरियाकोठी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कार से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। तभी हम लोगों ने जांच अभियान शुरू किया और स्कॉर्पियो को रोकने के लिए कहा गया तो वह भागने लगा, जिसका पीछा करने पर वह एक बिजली के खंभे से टकरा गया है। फिलहाल, चालक और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है और शराब भारी मात्रा में गाड़ी से बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed