{"_id":"677fb7758963f7b7df0d89b9","slug":"bihar-news-up-youth-commits-suicide-by-hanging-himself-in-gopalganj-sfl-team-engaged-in-investigation-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: यूपी के युवक का बिहार में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, एसएफएल टीम ने जांच में क्या खोले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: यूपी के युवक का बिहार में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, एसएफएल टीम ने जांच में क्या खोले राज
Thu, 09 Jan 2025 05:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 09 Jan 2025 05:18 PM IST
सार
Gopalganj News: यूपी का युवक अपने परिवार के साथ गोपालगंज में रह रहा था। यहां वह नौकरी कर अपना परिवार पाल रहा था। लेकिन सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जांच में जुटी एफएसएल टीम तथा घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड-1 में किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा गांव निवासी 23 वर्षीय विशाल कुमार पिता मुन्ना सोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
परिवार के साथ रहकर करता था नौकरी
जानकारी के मुताबिक, विशाल कुमार पिछले तीन वर्षों से गोपालगंज के सरेया वार्ड-1 में अशोक तिवारी के मकान में अपने माता-पिता और भाई के साथ रह रहा था। वह शहर के जंगलिया स्थित एक दुपट्टा सेंटर में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, सुबह जब उन्होंने विशाल को कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
एफएसएल टीम की जांच में जुटी
घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम ने कई सबूत जुटाए। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फंदे सहित अन्य वस्तुओं को जांच के लिए बरामद किया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
परिवार और गांव में शोक
वहीं, नगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी। इधर, युवक की आत्महत्या से इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग और पड़ोसी घटना को लेकर स्तब्ध हैं। हालांकि, परिजनों ने अब तक आत्महत्या के कारणों पर कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।