{"_id":"68512ce8dac9dc08710b9457","slug":"bihar-news-traders-united-against-extortion-and-murder-raised-demand-to-increase-patrolling-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रंगदारी और हत्या के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी, उठाई पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रंगदारी और हत्या के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी, उठाई पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग
Tue, 17 Jun 2025 02:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:23 PM IST
सार
पटना जिले के नौबतपुर बाजार में अपराधियों की धमकियों और रंगदारी के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन से पुलिस चौकी स्थापित करने और नियमित गश्ती की मांग की।
विज्ञापन
बढ़ते अपराध के खिलाफ नौबतपुर बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में रंगदारी और हत्या जैसी आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोग और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी क्रम में पटना जिले के नौबतपुर बाजार में व्यापारियों ने रंगदारी और अपराधियों की धमकियों के खिलाफ बाजार और दुकानों को पूरी तरह बंद रखा। व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय प्रशासन से मुख्य बाजार में पुलिस चौकी की स्थापना और गश्ती बढ़ाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर सुरक्षा नहीं दी गई तो वे अन्य राज्यों में पलायन को मजबूर होंगे।
गौरतलब है कि 11 फरवरी 2024 को नौबतपुर बाजार के व्यवसायी डॉ. ब्रजभान प्रसाद की अपराधियों ने रंगदारी को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके कुछ दिनों बाद पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन अब वही अपराधी जेल से मृतक के बेटों पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल
विज्ञापन
मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन में व्यवसायी और मृतक के बेटे भवेश कुमार ने बताया कि "अपराधी खुलेआम हथियार लेकर बाजार में घूमते हैं, जिससे डर का माहौल है। अगर यही हाल रहा, तो हम व्यवसाय बंद कर यहां से पलायन कर जाएंगे।" व्यापारियों ने सवाल उठाया कि नौबतपुर थाना बाजार से महज 500 मीटर की दूरी पर है, इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम धमकियां दे रहे हैं।