फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Three bridges collapsed in one day in Siwan; 200 villages affected, roads completely closed

Bihar News: सीवान ने एक दिन में बनाया तीन पुल टूटने का रिकॉर्ड; 200 गांव प्रभावित, रास्ते पूरी तरह हुए बंद

Wed, 03 Jul 2024 03:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Jul 2024 03:47 PM IST
सार

Siwan Bridges Collapsed: सीवान जिले में एक दिन तीन-तीन पुल टूट गए, जिनमें से एक तो पांच साल पुराना ही था। पुल टूटने से दो सौ गांवों की हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

विज्ञापन
Bihar News: Three bridges collapsed in one day in Siwan; 200 villages affected, roads completely closed
सीवान में एक दिन में टूटे तीन पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जहां लगातार पुल टूटने का सिलसिला कायम है। वहीं, इसमें सबसे अव्वल सीवान जिला कहा जा सकता है, क्योंकि यहां आज बुधवार को अचानक एक-एक कर तीन पुल ढह गए। पुल टूटने की पहली घटना महराजगंज अनुमंडल के देवरिया गांव की है। जहां गंडक नदी पर बने पुल का अंतिम पाया जमीन में धंस गया और टूट गया।

विज्ञापन


इस पुल के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि यह 35 से 40 वर्ष पुराना पुल है। इसकी न तो मरम्मत होती है और न ही कभी देख-रेख ही होती है। उन्होंने बताया कि इस पुल को लेकर ग्रामीणों द्वारा विभाग से मरम्मत की मांग की गई थी। लेकिन यह नहीं हो सका, जिसके बाद यह हादसा हुआ। इस पुल के टूट जाने से 12 गांव के लोगों का आना-जाना प्रभावित हुआ है। लोग काफी आक्रोशित भी हैं।
विज्ञापन

 

Bihar News: Three bridges collapsed in one day in Siwan; 200 villages affected, roads completely closed
सीवान में एक दिन में टूटे तीन पुल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुल टूटने की दूसरी घटना महराजगंज प्रखंड के तेवता पंचायत के नवतन और सिकंदरपुर स्थित बने पुल की है जो बीच से टूट गया। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को लगी वे वहां इकट्ठा हो गए और दोनों तरफ से बांस लगाकर रास्ते को बंद किया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इसका चौड़ीकरण किया गया था, जिसमें ज्यादा मिट्टी काट दी गई। इसलिए पाया जमीन में धंस गया, पानी के तेज बहाव को नहीं सह सका और पुल धराशायी हो गया। इससे भी दर्जनों गांव प्रभावित हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ पांच वर्ष पहले ही बनाया गया था तो इतनी जल्दी क्यों टूट गया?
 

Bihar News: Three bridges collapsed in one day in Siwan; 200 villages affected, roads completely closed
सीवान में एक दिन में टूटे तीन पुल - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा पुल गिरने की तीसरी घटना ने सबको झकझोर दिया है। यह पुल भी महराजगंज प्रखंड के धमही गांव में स्थित गंडक नदी पर बना हुआ था। देखते ही देखते यह पुल भी धराशायी हो गआ। एक-एक कर तीन पुल गिरने के बाद गंडक विभाग के कर्मचारी और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच कर जरूरी उपाय में जुट गए हैं। सवाल यह है कि इन घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा। जिस तेजी से एक-एक कर पुल गिर रहे हैं, अगर वक्त रहते इन पर ध्यान दिया गया होता या मरम्मत का काम कराया गया होता तो इन घटनाओं से बचा जा सकता था।
 
सीवान में लगातार तीन पुल गिरने से विभाग में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले पर सीवान जिलाधकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने गंडक विभाग के कर्मचारियों से बात भी की। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही नया पुल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed