फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Liquor smugglers hit a police vehicle in Gopalganj; Villagers held SHO hostage

Bihar: शराब तस्करों ने पुलिस की गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर; ग्रामीणों ने थानेदार को बनाया बंधक, ऐसे बची जान

Mon, 01 Jul 2024 07:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Jul 2024 07:27 PM IST
सार

Gopalganj News: एकडंगा पंचायत के मुखिया इंद्रजीत राम का कहना है कि श्रीपुर थाना पुलिस इलाके के ग्रामीणों को आए दिन परेशान करती है। इस वजह से ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Liquor smugglers hit a police vehicle in Gopalganj; Villagers held SHO hostage
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव में पुलिस और शराब तस्करों की गाड़ी में भीषण टक्कर हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने श्रीपुर थाने के थानाध्यक्ष पप्पू कुशवाहा समेत चार पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। चार घंटे तक पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए रखा। इस घटना के बाद से मौके पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, हथुआ एसडीओ और एसडीपीओ समेत चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक बने पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, श्रीपुर थाना पुलिस स्कॉर्पियो सवार शराब तस्करों का पीछा करते हुए एकडंगा चेकपोस्ट पर पहुंच गई। जहां पुलिस और तस्कर दोनों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद एकडंगा के ग्रामीणों ने श्रीपुर पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया।
विज्ञापन

 
एकडंगा पंचायत के मुखिया इंद्रजीत राम का कहना है कि श्रीपुर थाना पुलिस इलाके के ग्रामीणों को आए दिन परेशान करती है। इस वजह से ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों की ओर से कुछ मांगें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ आनंद मोहन गुप्ता को सौंपी गई है, ताकि दोषी पर कार्रवाई हो सके। वहीं, बंधक बनाए गए पुलिस कर्मियों को मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बंधक नहीं बनाया गया था, बल्कि ग्रामीणों द्वारा दुर्घटना होने के बाद सुरक्षित एक कमरे में बैठाया गया था। वहीं, इस घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि पुलिस की लगातार गश्ती के बाद भी शराब तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed