फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Jobs of nine BPSC teachers in Gopalganj at risk, got less than 60 percent marks in CTET

Bihar News: गोपालगंज में BPSC की नौ शिक्षिकाओं की नौकरी पर खतरा, CTET में 60 प्रतिशत से कम अंक

Sat, 14 Sep 2024 02:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 14 Sep 2024 02:44 PM IST
सार

Gopalganj News: शिक्षा विभाग के डीपीओ मो. जमालुद्दीन ने बताया कि इन शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। लेकिन प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं था। ऐसे में उनकी नियुक्तियों को लेकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Jobs of nine BPSC teachers in Gopalganj at risk, got less than 60 percent marks in CTET
नौ शिक्षिकाओं की नौकरी पर लटक रही विभाग की तलवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में बीपीएससी के तहत नियुक्त नौ शिक्षिकाओं की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। ये शिक्षिकाएं बिहार से बाहर की निवासी हैं और इनके सीटीईटी में प्राप्त अंक 60 प्रतिशत से कम पाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने इन शिक्षिकाओं की नियुक्तियों में धांधली के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
शिक्षक बहाली के नियमों के अनुसार, बिहार राज्य से बाहर की महिला अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में रखा जाता है। उन्हें बिहार की महिला अभ्यर्थियों की तरह सीटीईटी में पांच प्रतिशत छूट का लाभ नहीं मिलता। इसके अनुसार राज्य से बाहर की अभ्यर्थियों को सीटीईटी में कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। लेकिन जब विभाग ने मुख्यालय के आदेश पर इन शिक्षिकाओं के सीटीईटी अंकों की जांच की, तो पाया गया कि इनके अंक 60 प्रतिशत से कम हैं और ये सभी बिहार के बाहर की निवासी हैं।
विज्ञापन

 
इन शिक्षिकाओं के नाम और विवरण इस प्रकार हैं:
1. मांझा प्रखंड के मध्य विद्यालय भैसहीं की मनीषा शर्मा
2. कुचायकोट प्रखंड के मध्य विद्यालय जलालपुर की पूनम निषाद
3. भोरे प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा की रंजना कुशवाहा
4. बैकुंठपुर प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिंहासन बैठा की राजनंदनी पासवान
5. कटेया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलही डीह की आयशा परवीन
6. कटेया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमही बांके की विनीता कुमारी
7. सिधवलिया प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मौजे सुपौली की कुमारी अंकिता कुशवाहा
8. हथुआ प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय एकडंगा की रंजना
9. ऊंचकागांव प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैथवलिया की प्रियंका राय
 
शिक्षा विभाग के डीपीओ मो. जमालुद्दीन ने बताया कि इन शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। लेकिन प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर इन शिक्षिकाओं द्वारा स्पष्टीकरण का उत्तर उचित नहीं पाया जाता है, तो उनकी नियुक्तियों को लेकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed