फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Jeevika sisters staged a sit-in protest in Gopalganj, put forward their demands

Bihar News: गोपालगंज में जीविका दीदियों ने दिया धरना, कहा- पदिधिकारी हमेशा हमें निकालने की धमकी देते हैं

Fri, 13 Sep 2024 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Sep 2024 08:07 PM IST
सार

Gopalganj News: जीविका दीदियों ने कहा कि जीविका दीदी के साथ शोषण हो रहा है। उन्हें कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे जीविका दीदी को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। यह विभाग की मनमानी है।

विज्ञापन
Bihar News: Jeevika sisters staged a sit-in protest in Gopalganj, put forward their demands
धरना प्रदर्शन करतीं जीविका दीदियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के पंचदेवरी में मानदेय में बढ़ोतरी सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर जीविका दीदियों ने शुक्रवार को जीविका परियोजना कार्यालय भवन के पास धरना प्रदर्शन किया। इसके पूर्व जीविका दीदियों ने प्रखंड मुख्यालय से लेकर रामपुर गांव होते हुए जीविका कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान जीविका दीदियों ने ‘दो हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं, सहित कई तरह की मांगों लेकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

 
जीविका दीदियों ने बताया कि जीविका परियोजना में कार्यरत कर्मियों की मानदेय प्रणाली ठीक नहीं है और बहुत कम मानदेय दिया जा रहा है। जीविका दीदी ने यह भी बताया कि जीविका में तैनात पदाधिकारी द्वारा हमेशा नौकरी से निकालने की भी धमकी दी जा रही है। जीविका कार्यालय द्वारा संशोधित सामुदायिक कर्मियों के मानदेय के लिए जारी आदेश कार्यालय वापसी ले अन्यथा क्रमबद्ध आंदोलन करेंगे। नाराज जीविका दीदियों ने मंगलवार को जीविका कार्यालय में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


जीविका दीदियों ने कहा कि जीविका दीदी के साथ शोषण हो रहा है। उन्हें कम मानदेय दिया जा रहा है, जिससे जीविका दीदी को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। यह विभाग की मनमानी है। अगर इसी तरह से विभाग मनमानी करते रहे तो उनके खिलाफ क्रमबद्ध धरना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारियों में विद्यावती देवी, रिंकू देवी, पिंकी देवी, सुमन देवी, बिंदु देवी, नीतू देवी, दुर्गावती देवी, माधुरी देवी, मेराज सैफी, सुमन देवी, विकास कुमार, मुकेश पासवान, निर्मला देवी, सुनीता कुमारी, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी और लक्ष्मीना कुमारी सहित दर्जनों जीविका दीदी शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed