फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Investigation started against teacher Sultana Parveen who made indecent comments on Prime Minister

Bihar: प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला, डीएम के आदेश पर DEO ने शिक्षिका के खिलाफ शुरू की जांच

Mon, 21 Oct 2024 06:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Oct 2024 06:35 PM IST
सार

Gopalganj News: भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से जुड़ा मामला होने के नाते इसकी जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Bihar News: Investigation started against teacher Sultana Parveen who made indecent comments on Prime Minister
स्कूल शिक्षक स्टाफ से पूछताछ करने पहुंचे बीईओ तथा अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में भोरे प्रखंड के अपग्रेड हाई स्कूल जैतपुर रुद्रपुर की शिक्षिका सुल्ताना परवीन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी प्रशांत कुमार के आदेश पर की गई, जिसके तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास ने सोमवार को स्कूल का दौरा किया और मामले की विस्तृत जांच की।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, पांच अक्तूबर को सुल्ताना परवीन ने नवमी कक्षा के छात्रों को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उसका अंग्रेजी में अनुवाद करने का टास्क दिया। इस घटना की जानकारी छात्रों ने अपने अभिभावकों को दी, जिससे यह मामला मीडिया में उठ गया। इसके बाद, अभिभावकों की शिकायत पर आठ अक्तूबर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उन्होंने कोई लिखित स्पष्टीकरण नहीं दिया।
विज्ञापन



 
प्रशासन ने की यह कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए, जब यह खबर मीडिया में आई, तब प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को जांच करने पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कक्षा नौ के छात्रों से बयान लिए और सभी शिक्षकों का भी बयान दर्ज किया। शिक्षिका सुल्ताना परवीन का भी बयान लिया गया, जिसमें उनसे पढ़ाए गए पाठ्यक्रम और दिए गए अनुवाद के बारे में विस्तार से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई
इस घटना पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से जुड़ा मामला होने के नाते इसकी जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। वहीं, भोरे के मंडल अध्यक्ष डॉ. मनकेश्वर दत्त राय ने भी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed