{"_id":"66e59ef0822d12fe0201edd4","slug":"bihar-news-inquilabi-naujavan-sabha-takes-out-protest-march-in-gopalganj-against-smart-meter-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में स्मार्ट मीटर को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा ने निकाला आक्रोश मार्च, रखीं अपनी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में स्मार्ट मीटर को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा ने निकाला आक्रोश मार्च, रखीं अपनी मांगें
Sat, 14 Sep 2024 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:04 PM IST
सार
Gopalganj News: इनौस के जिला सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि तर्क दिया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर से फर्जी बिल बंद हो जाएगा। फर्जी बिल बंद होगा कि नहीं, हम नहीं कह सकते। लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि स्मार्ट मीटर लगाने से कुछ लोगों का रोजगार भी छिन जाएगा।
विज्ञापन
जन आक्रोश मार्च निकालते इनौस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज में स्मार्ट मीटर की बाध्यता समाप्त करने, उपभोक्ताओं को फर्जी बिल भेजने, 24 घंटे बिजली की सप्लाई और दिल्ली, पंजाब तथा कर्नाटक की तर्ज पर 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने आदि मांगों को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) के कार्यकर्ताओं ने भोरे में जन आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद भोरे चारमुहानी एक नुक्कड़ सभा भी की गई। सबसे पहले खजुरहा स्थित भाकपा माले कार्यालय से होकर मेन रोड से वायरलेस मोड तक गया। वापस भोरे चारमुहानी पर आकर नुक्कड़ सभा की गई।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए इनौस के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह रेल, भेल, तेल इत्यादि को निजी हाथों में बेच दिया है। उसी तरह बिजली विभाग को भी अदाणी के हाथों बेच दिया। उन्होंने आक्रोश मार्च को लेकर कहा कि स्मार्ट मीटर का बिल सामान्य मीटर से डेढ़ गुना अधिक बिल आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर में पहले से ही अधिक रीडिंग सेट है। इस वजह से आपको पता नहीं चलेगा कि फर्जी बिल है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की बाध्यता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए इनौस के जिला सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि तर्क दिया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर से फर्जी बिल बंद हो जाएगा। फर्जी बिल बंद होगा कि नहीं, हम नहीं कह सकते। लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि स्मार्ट मीटर लगाने से कुछ लोगों का रोजगार भी छिन जाएगा। उन्होंने 24 घंटे बिजली देने और दिल्ली, पंजाब तथा कर्नाटक की तर्ज पर 200 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग की।
विज्ञापन
इस जन आक्रोश यात्रा में धर्मेंद्र कुशवाहा, छात्र नेता प्रभात, सिकंदर पासवान, दीपक चौहान, सरताज, उपेंद्र गोड़, और शिवजी बिन इत्यादि सैकड़ों नौजवान शामिल हुए।