फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: In Gopalganj, a high-speed Scorpio lost control and hit a divider, two eunuchs died on spot

Bihar News: गोपालगंज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो किन्नरों की मौके पर ही मौत

Fri, 13 Sep 2024 02:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Sep 2024 02:55 PM IST
सार

Gopalganj News: माझागढ़ थाना अध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो नर्तकियों की मौत हुई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हैं। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: In Gopalganj, a high-speed Scorpio lost control and hit a divider, two eunuchs died on spot
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थानाक्षेत्र के भोजपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार में जा रही स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में दो किन्नरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सभी किन्नर स्कॉर्पियो में सवार होकर जिले के जादोपुर थानाक्षेत्र से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लौट रहे थे। दुर्घटना में मृत दोनों किन्नरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जबकि गंभीर रूप से जख्मी की पहचान नेहा किन्नर और अंजला किन्नर के रूप में हुई है। गाड़ी में सवार चालक और तीन अन्य लोग घटना के बाद फरार हो गए हैं।
विज्ञापन




घटना को लेकर बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी का चालक बहुत तेजी से गाड़ी को लेकर आ रहा था। तभी भोजपुरवा गांव के पास अचानक चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे में दो किन्नर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए अंजला किन्नर को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में माझागढ़ थाना अध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो नर्तकियों की मौत हुई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हैं। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed