फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Four people injured in violent clash over land in Gopalganj, two others in critical condition

Bihar News: गोपालगंज में हुए हिंसक संघर्ष में चार लोग घायल, दो अन्य की स्थिति गंभीर; जानें मामला

Wed, 02 Oct 2024 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 02 Oct 2024 09:12 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी पीड़ित पर हमला हुआ था, उसे लेकर पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Bihar News: Four people injured in violent clash over land in Gopalganj, two others in critical condition
अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थानाक्षेत्र के सिसई टोला बैकुंठपुर में दिनदहाड़े जमीन पर कब्जा करने को लेकर तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के चार सदस्य जख्मी हो गए, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। दिनदहाड़े जमीन पर कब्जा करने की इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

वहीं, पीड़ितों का कहना है कि एक दिन पहले भी यह हमला हुआ था। उसे लेकर स्थानीय थाने को जानकारी दी गई थी। उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सिसई टोला बैकुंठपुर गांव निवासी रामकिशन चौहान ने जिस जमीन पर अपना मकान बना रखा है। उस जमीन को गांव का रामानंद चौहान अपनी बता कर उसपर कब्जा करना चाह रहा था। इसे लेकर पहले एक अक्तूबर को 30-40 लोगों के साथ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से रामकिशन चौहान के परिवार पर हमला किया गया। लेकिन सभी लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना को लेकर उक्त लोगों द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दिया गया। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दो अक्तूबर को दिनदहाड़े एक बार फिर 30 से 40 आदमियों ने हथियार से लैस होकर रामकिशन चौहान के परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में उनकी पिटाई से रामकिशन चौहान की पत्नी लालमति देवी, रमेश चौहान की पत्नी दुर्गावती देवी, बबलू चौहान और रमेश चौहान बुरी तरह जख्मी हो गए। इसमें से लालमति देवी और दुर्गावती देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें गोपालगंज रेफर कर दिया गया है।

 
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। दूसरी तरफ जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही मारपीट करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed