फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Family members create ruckus over suspicious death of old man in Salehpur

Bihar News: सलेहपुर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 05 May 2025 06:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 May 2025 06:02 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि चार मई की शाम गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नौका टोला के पास बसवार में उनका शव बरामद हुआ। शव की स्थिति को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Bihar News: Family members create ruckus over suspicious death of old man in Salehpur
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव में रविवार देर शाम एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सलेहपुर निवासी 65 वर्षीय राम रतन सिंह के रूप में हुई है, जो एक मई की रात से लापता थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि राम रतन सिंह की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

विज्ञापन

मृतक की पत्नी उमा देवी के अनुसार, एक मई की रात राम रतन सिंह भोजन के बाद दरवाजे पर सोने चले गए थे। अगली सुबह चार बजे जब वह जागीं तो देखा कि वह बिस्तर पर नहीं थे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद दोपहर में विशंभरपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


पढ़ें: नीट सॉल्वर गैंग में गिरफ्तार रंजीत बेगूसराय जेल में था पदस्थापित, निजी क्लीनिक का भी करता था संचालन    

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की बेटी निक्की ने आरोप लगाया कि गुमशुदगी की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि यदि पुलिस तत्परता दिखाती तो उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी। शव मिलने के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पांच बच्चे हैं, जो सभी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पत्नी उमा देवी की हालत भी लगातार बिगड़ रही है। रिश्तेदार और गांव वाले परिवार को संभालने में जुटे हैं।

इस मामले में थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि दो मई को गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की गई थी और मोबाइल की सीडीआर व लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही थी। शव की स्थिति को देखते हुए मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed