फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Dengue is spreading in Panchdevri of Gopalganj, more than 25 people are affected

Bihar News: गोपालगंज के पंचदेवरी में पांव पसार रहा डेंगू, 25 से अधिक लोग हुए पीड़ित

Tue, 20 Aug 2024 08:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Aug 2024 08:48 PM IST
सार

Gopalganj News: ग्रामीणों ने कहा कि डेंगू का लार्वा नष्ट कराने के साथ आमजन को डेंगू का कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी देने को जन जागरूकता अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इस मामले में पैक्स अध्यक्ष प्रफुल्ल राय ने बीडीओ राहुल रंजन को आवेदन देकर दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar News: Dengue is spreading in Panchdevri of Gopalganj, more than 25 people are affected
सदर अस्पताल गोपालगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के पंचदेवरी में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक मरीज मोतिपुर गांव में मिले हैं। पंचदेवरी में डेंगू मरीजों की संख्या अब तक लगभग 25 से अधिक हो गई है।

विज्ञापन


पंचदेवरी में जांच करने वाले प्राइवेट लैब टेक्नीशियन ने बताया कि एक सप्ताह पहले 20 लोगों की जांच में मोतिपुर गांव के अजय राय, संजय राय, अनिल राय, अंगद राय, मनोज राय, विपिन राय, मीरा देवी, अमृता राय, प्रमित राय और मनीषा कुमारी सहित कई महिलाएं डेंगू पॉजिटिव पाई गई थीं। इनमें कई बच्चे हैं जो घर रहकर पढ़ाई करते हैं। वहीं कई महिलाएं गृहणी हैं। इन सभी का इलाज गोरखपुर, देवरिया, फाजिल नगर और कसया में चल रहा है।
विज्ञापन

 
इधर, ग्रामीणों ने कहा कि डेंगू का लार्वा नष्ट कराने के साथ आमजन को डेंगू का कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी देने को जन जागरूकता अभियान नहीं चलाया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम में सुस्ती का आरोप लगाते हुए सफाई व्यवस्था ठीक करने और बंद नालियों की जल्द सफाई पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मामले में पैक्स अध्यक्ष प्रफुल्ल राय ने बीडीओ राहुल रंजन को आवेदन देकर दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। पीएससी प्रभारी डॉक्टर रंजीत बैठा ने कहा कि डॉ. राजीव कुमार ओझा के नेतृत्व में मेडिकल टीम मोतिपुर गांव गई हुई थी। दवा का वितरण किया गया है। स्थानीय स्तर पर लोग डेंगू होने की बात कह रहे थे। पीड़ित लोग अपना इलाज यूपी के अस्पतालों में कर रहे हैं। पंचदेवरी अस्पताल में अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed