फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: brother stabbed his brother to death in Siwan, two people who came to intervene were injured

Bihar News: भाई ने चाकू से गोदकर की हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 Jan 2025 09:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 Jan 2025 09:14 PM IST
सार

Siwan News: सीवान के एसपी अमितेश कुमार ने बताय कि यह हत्या एक निजी विवाद के कारण हुई, जिसमें एक चचेरे भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bihar News: brother stabbed his brother to death in Siwan, two people who came to intervene were injured
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के लकड़ीनबीगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक चचेरे भाई ने दूसरे भाई की चाकू से हत्या कर दी। घटना ने न केवल परिवार को हिला दिया, बल्कि आसपास के दो और व्यक्तियों को भी घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और हमलावर को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

 
चचेरे भाई के बीच विवाद के बाद हुई हत्या
जानकारी के मुताबिक, घटना लकड़ीनबीगंज थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला में घटी, जहां कासिम मियां का बेटा मीट दुकान पर बैठा था। तभी अचानक उसका चचेरा भाई तबरेज कुरैशी वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद कासिम मियां के बेटे नौशाद कुरैशी ने शोर मचाया, जिसके बाद उसे बचाने के लिए दो अन्य लोग आए। लेकिन हमलावर ने उन दोनों को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

 
एक की मौत, दो घायल
हमले के बाद नौशाद कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सीवान लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों कासिम कुरैशी और परवेज कुरैशी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान नौशाद कुरैशी के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्तियों की पहचान कासिम कुरैशी और परवेज कुरैशी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी मौके से हुआ फरार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से पूछताछ की और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हमलावर तबरेज कुरैशी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

 
सीवान के एसपी अमितेश कुमार ने प्रेस नोट जारी करते हुए इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बड़हरिया थाना को सूचना मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पूछताछ में यह जानकारी मिली कि यह हत्या एक निजी विवाद के कारण हुई, जिसमें एक चचेरे भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed