{"_id":"66e9431e0190c9f91e048c49","slug":"bihar-news-body-of-youth-who-jumped-into-canal-in-gopalganj-was-recovered-on-third-day-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तीसरे दिन मिला लापता युवक का शव, गोपालगंज में बुआ के घर से लौटते वक्त नहर में कूदकर दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तीसरे दिन मिला लापता युवक का शव, गोपालगंज में बुआ के घर से लौटते वक्त नहर में कूदकर दी थी जान
Tue, 17 Sep 2024 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:21 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में नदी में छलांग लगाने वाले युवक का तीसरे दिन शव बरामद कर लिया गया है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक बाबू अली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के नगर थानाक्षेत्र के कविलासपुर के पास गंडक नहर में रविवार को छलांग लगाने वाले युवक बाबू अली का शव मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। बाबू अली मांझा थानाक्षेत्र के डोमाहाता का निवासी था। उसने अपनी फुआ के यहां थावे थानाक्षेत्र के जगमलवा गांव से लौटते समय कविलासपुर पुल पर बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से युवक की बाइक और मोबाइल भी बरामद हो गए थे। लेकिन बाबू अली का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। परिजनों ने नहर में डूबने की आशंका जताई थी। स्थानीय लोग और एनडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की, लेकिन अत्यधिक पानी और अंधेरे की वजह से मुश्किल हो रही थी। मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने शव को खोज निकाला।
विज्ञापन
वहीं, सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। बाबू अली की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन