फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: BJP Yuva Morcha protested against Rahul Gandhi in Gopalganj and Muzaffarpur, says apologize

Rahul Gandhi Speech: बिहार में राहुल गांधी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, कहा- माफी मांगें, उनकी सदस्यता रद्द हो

Wed, 03 Jul 2024 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज/मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज/मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Jul 2024 06:41 PM IST
सार

Rahul Gandhi News: गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उनके संसद में दिए बयान (कथित तौर पर हिंदुओं को हिंसक कहने) को लेकर भाजयुमो द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल हिंदुओं से माफी मांगें और उनकी सदस्यता रद्द की जाए।

विज्ञापन
Bihar News: BJP Yuva Morcha protested against Rahul Gandhi in Gopalganj and Muzaffarpur, says apologize
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा गोपालगंज ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। संसद में राहुल गांधी द्वारा सनातन धर्मावलंबियों पर दिए गए कथित अपमानजनक बयान के खिलाफ युवा मोर्चा गोपालगंज द्वारा एक विरोध मार्च निकाला। जो पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक पर जाकर खत्म हुआ। इस विरोध मार्च का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने किया।

विज्ञापन

 
इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गिरि ने कहा कि हिंदुओं पर दिया गया राहुल गांधी का बयान बेहद शर्मनाक है। इस तरह के बयान के लिए राहुल गांधी को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं इससे आहत हुई है। देश में हिंदू हिंसक होने का एक भी उदाहरण नहीं है। लेकिन जानबूझ कर राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को अपमानित किया जाता रहा है। संदीप ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी बहुरूपिया है, वोट के लिए हिंदू बनता है, वेशभूषा बदल लेता है। वहीं अब हिंदुओं को गाली दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर गोपालगंज के एमएलसी राजीव कुमार ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं पर की गई टिप्पणी गहरी राजनीति का हिस्सा है। कांग्रेस और राहुल गांधी जो भी बोलते हैं, वह हिंदुओं को सनातन धर्मावलंबियों को अपमानित करने के नजरिया से ही बोलते हैं। इस तरह का बयान देश की संसद भवन में देना करोड़ों देशवासियों का अपमान है। केरल से कन्याकुमारी तक रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंची है। इसके लिए उनकी जितनी निंदा की जाए उतना कम है। हिंदुओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा आज शहर में विरोध मार्च निकाल कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि इस तरह से अगर वह गलत बयान देते रहे तो आने वाले समय में घर-घर से एक-एक हिंदू निकलकर कांग्रेस पार्टी का नाम निशान मिटाने के लिए काम करेगा। हिंदू हिंसक नहीं होते हैं। उन्हें (राहुल) अपने बयान को वापस लेकर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यह बेहद शर्मनाक है और बर्दाश्त से बाहर है। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुंदर कुमार सुंदरम, महामंत्री अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मोहित पटेल, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, दीपक कुमार दीपू, नगर अध्यक्ष दीपक शाह, मंडल अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, प्रकाश लाल श्रीवास्तव, दीपक शाह, जनक किशोर बारी और मनीष गुप्ता सहित सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता और नेताओं ने इस विरोध मार्च में भाग लिया और राहुल गांधी की निंदा की।
 

Bihar News: BJP Yuva Morcha protested against Rahul Gandhi in Gopalganj and Muzaffarpur, says apologize
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में भी राहुल गांधी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन तेज, माफी मांगने की मांग पर अड़ा भाजयुमो

मुजफ्फरपुर में भाजयुमो ने नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बीते दिनों कथित तौर पर हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान के बाद बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध तेज हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के सांसद और नेता विरोधी दल का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 
शहर के हरुसभा चौक के पास विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की। साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नचिकेता पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार से हिंदू धर्म के लोगों को राहुल गांधी टारगेट करते हैं और बोलते हैं। कश्मीरी पंडित के पलायन पर क्यों नहीं बोलते। उल्टा हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करते हैं।

नचिकेता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान के बाद हिंदू धर्म के लोगों में काफी आक्रोश है। नचिकेता ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की। साथ ही कहा कि राहुल गांधी लगातार बहुसंख्यक हिंदुओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने संसद में जिस तरह से हिंदुओं को हिंसक बताया है, भगवान शिव की तस्वीर को लेकर राजनीति की है, वह निंदनीय है। इस मामले में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed