फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: BJP state president Dilip Jaiswal verbally attacked Lalu Yadav in Siwan

Bihar News: 'लालू परिवार ने पैदा की बिहार में क्राइम संस्कृति', सीवान में बोले BJP प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल

Tue, 25 Mar 2025 01:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Mar 2025 01:42 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंगलवार को सीवान पहुंचे और पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने लालू यादव को "फादर ऑफ क्राइम" बताते हुए कहा कि राजद ने बिहार में अपराध की संस्कृति को जन्म दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: BJP state president Dilip Jaiswal verbally attacked Lalu Yadav in Siwan
दिलीप जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंगलवार को सीवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के गोपालगंज आगमन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अमित शाह बिहार आ रहें है। इसके लिए मैं खुद सभी जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि अमित शाह गोपालगंज के पुलिस लाइन मैदान में पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में सारण, सीवान, गोपालगंज, बेतिया और बगहा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

विज्ञापन


राजद पर साधा निशाना 
सीवान में देर से पहुंचने पर पुलिसकर्मी की पिटाई के मामले में दिलीप जायसवाल ने राजद पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अपने शासन काल में उन्होंने जो सिस्टम बना दिया है, उसे हटाने में समय लगेगा। ऐसी घटनाओं के पीछे भी राजद के ही लोगों का हाथ है। 
विज्ञापन


अपराध बढ़ रहा है और अपराधियों का एनकाउंटर क्यों नहीं हो रहा? 
सवाल पर बोले कि बिहार में अपराध का ग्राफ काफी गिरा है। जो अपराध हो रहा है सब उन्हीं लोगों के आदमी है। ऐसा नहीं है कि यूपी में किसी भी अपराधी का एनकाउंटर कर दिया जाता है, जब वैसी स्थिति होगी तो एनकाउंटर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू को कहा फादर ऑफ क्राइम
दिलीप जायसवाल ने राजद को फादर ऑफ क्राइम कहा। उन्होंने कहा कि लालू यादव के परिवार ने बिहार में क्राइम की संस्कृति को पैदा किया है। राजद ने इतने राक्षस और अपराधी पैदा कर दिए हैं कि आज तक NDA को उनको समेटने में समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed