फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP anger march in Siwan, strong protest against Rahul Gandhi

Bihar News: सीवान में भाजपा का आक्रोश मार्च, राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध; जमकर लगाए नारे

Sat, 30 Aug 2025 04:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान/पटना/गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान/पटना/गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Aug 2025 04:55 PM IST
सार

Bihar: भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनका कहना था कि कांग्रेस और महागठबंधन की राजनीति अब केवल व्यक्तिगत हमलों तक सीमित रह गई है, जिसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
Bihar News: BJP anger march in Siwan, strong protest against Rahul Gandhi
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महागठबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। इसे कार्यकर्ताओं ने न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे देशवासियों का अपमान बताया।

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की शुरुआत बबुनिया मोड़ से आक्रोश मार्च के साथ हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। हाथों में झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी जनादेश का सम्मान करने के बजाय अब निजी हमलों की राजनीति पर उतर आई है।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान मंच से जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया, वह भारतीय संस्कृति और राजनीति की गरिमा के विपरीत है। उन्होंने कहा कि गाली सिर्फ नरेंद्र मोदी की मां को नहीं दी गई, बल्कि पूरे देश के लोगों को दी गई है। जनता इसका जवाब आने वाले चुनाव में जरूर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में ‘ज्योति मौर्य पार्ट-2’? पति ने लगाया बेवफाई और जानलेवा हमले का आरोप, क्या है मामला; जानें

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनका कहना था कि कांग्रेस और महागठबंधन की राजनीति अब केवल व्यक्तिगत हमलों तक सीमित रह गई है, जिसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन में जिलेभर से जुटे कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी ने साफ संकेत दिया कि भाजपा इस मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि इस तरह की राजनीति का हर स्तर पर जवाब दिया जाएगा।

पटना में राहुल-तेजस्वी के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
दरभंगा में खुले मंच से प्रधानमंत्री जी को गाली देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पटना में भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठियां चलीं, तो वहीं आज शेखपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आए भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

इस मौके पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल ने सीधे तौर पर राहुल और तेजस्वी यादव को चेताया और कहा कि इन पार्टियों के लोगों का असली चरित्र कभी न कभी सामने आ ही जाता है। बिहार के लोग इस घटना को देख चुके हैं। देश एवं विश्व स्तर पर प्रसिद्ध आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को खुले मंच से गाली देना, यह कांग्रेसी एवं आरजेडी वालों की गलत मंशा को साफ दर्शाता है। अब हम लोग सहने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस गाली का बदला बिहार के लोग ईवीएम पर बटन दबाकर लेंगे। ये कांग्रेस के लोग किसी के होने वाले नहीं हैं।



गोपालगंज में भाजपा ने निकाली प्रतिकार सभा
शनिवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिकार सभा का आयोजन गोपालगंज के सम्राट भवन में किया गया। यह सभा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के बारे में अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने के विरोध में आयोजित की गई थी।

सभा को संबोधित करते हुए बरौली विधायक राम प्रवेश राय ने कहा कि यह गाली केवल मोदी जी की दिवंगत मां को नहीं, बल्कि भारत की हर मां को दी गई है। वहीं विधानपार्षद राजीव कुमार ने कहा कि मां हमारे समाज में संस्कार और संस्कृति की आधारशिला होती हैं। गोपालगंज की विधायक कुसुम देवी ने कहा कि बिहार का हर बेटा इस कायराना अपमान का करारा जवाब देने को तैयार है। सभा को भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, पिंटू श्रीवास्तव, राजेश वर्णवाल, जयहिंद प्रसाद, राजू सिंह, राजू चौबे और राजू प्रशांत सिंह ने भी संबोधित किया। मंच संचालन दीपक कुमार दीपू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश सिंह ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed