{"_id":"675040ea7b850bb52209cb4f","slug":"bihar-news-an-unknown-vehicle-crushed-a-bike-rider-in-gopalganj-he-died-on-spot-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत; परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत; परिजनों में मातम
Wed, 04 Dec 2024 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 04 Dec 2024 05:15 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक दीपक कुमार सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज के मीरगंज थानाक्षेत्र के सवैया हवाई अड्डे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह हुआ, जब थावे थानाक्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह (पुत्र जयप्रकाश सिंह) अपनी बाइक से बड़कागांव जा रहे थे। अचानक एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना मीरगंज थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
वहीं, दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन दहाड़ें मारकर रोते नजर आए, जिससे अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल छा गया। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अनियंत्रित वाहनों के कारण हादसे आम हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन