फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: An unknown vehicle crushed a bike rider in Gopalganj, he died on spot

Bihar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत; परिजनों में मातम

Wed, 04 Dec 2024 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Dec 2024 05:15 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: An unknown vehicle crushed a bike rider in Gopalganj, he died on spot
मृतक दीपक कुमार सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोपालगंज के मीरगंज थानाक्षेत्र के सवैया हवाई अड्डे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह हुआ, जब थावे थानाक्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह (पुत्र जयप्रकाश सिंह) अपनी बाइक से बड़कागांव जा रहे थे। अचानक एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना मीरगंज थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



 
परिजनों में मचा कोहराम
वहीं, दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन दहाड़ें मारकर रोते नजर आए, जिससे अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल छा गया। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अनियंत्रित वाहनों के कारण हादसे आम हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed