फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: FIR registered after three months on court's order in Gopalganj gang rape and Dalit harassment case

Bihar: गोपालगंज में गैंग रेप और दलित उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीन महीने बाद दर्ज हुई FIR

Sat, 19 Oct 2024 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Oct 2024 08:55 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में किशोरी से गैंग रेप और दलित उत्पीड़न के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद तीन महीने बाद FIR दर्ज की गई। आरोपियों ने पीड़िता के परिजनों से शिकायत दर्ज कराने के विरोध में मारपीट भी की थी। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar: FIR registered after three months on court's order in Gopalganj gang rape and Dalit harassment case
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थानाक्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी से दो मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लेकिन परिवार के लोग लोक लाज के कारण चुप रहे। बाद में जब परिजन शिकायत करने गए तो आरोपियों के परिवार के लोगों ने उनसे मारपीट की। पूरा मामला स्थानीय थाने में पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता के पिता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी तो दर्ज हुई, लेकिन उसमें भी तीन महीने का समय लग गया। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, भोरे थानाक्षेत्र के एक गांव में पांच अप्रैल 2024 की सुबह खेत में शौच के लिए गई 15 वर्षीय से किशोरी से उसी गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजन आरोपी लड़कों के घर शिकायत करने गए। जहां पूरे परिवार के लोगों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। मामले को लेकर भोरे थाने में पीड़ित परिवार शिकायत करने पहुंचा, जहां पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

 
इसके बाद पीड़िता और उसके परिवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसपर कोर्ट ने 24 जुलाई को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। लेकिन तीन महीने बाद भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। फिलहाल इस मामले में उसी गांव के ब्रजेश कुशवाहा, राजन कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, अमर कुमार और मुंशी भगत को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed