{"_id":"67110e9d7bba57325505e9c8","slug":"bihar-crime-palledari-worker-attacked-with-knife-in-gopalganj-died-during-treatment-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पल्लेदारी का काम करने वाले व्यक्ति पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पल्लेदारी का काम करने वाले व्यक्ति पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
Thu, 17 Oct 2024 06:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:48 PM IST
सार
बिहार के गोपालगंज जिले में एक व्यक्ति पर चाकू से वार किया गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले में गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गंडक नहर के पास एक युवक को चाकू मार कर जख्मी हालत में फेंक दिया गया था। गुरुवार सुबह जानकारी लगने के बाद परिजनों द्वारा युवक को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के क्रम में मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मृतक के पत्नी के बयान के आधार पर प्राथमिकी करने के कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गोपालपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजापुर भगतटोली गांव के पास गंडक नहर के किनारे चाकू के प्रहार से गंभीर रूप से जख्मी हालत में एक युवक पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाए जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस संबंध में मृतक की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि मृतक शंभू भगत (42) घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित नरहवां कुटी बाजार में एक व्यवसाई के दुकान पर पल्लेदारी का काम करता था। बुधवार देर शाम जान-पहचान के चार लोग बुलाकर अपने साथ ले गए। जब वह देर रात तक नहीं लौटे तो पत्नी सरिता देवी ने अपने बेटे को पिता के बारे में जानकारी के लिए नरहवां कुटी बाजार व्यवसाई की दुकान पर भेजा तो उसके पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह स्वजनों को शंभूभगत के गंभीर रूप से जख्मी हालत में नहर के किनारे पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें इलाज के लिए भेजा गया। गोरखपुर ले जाये जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी सरिता देवी अपनी पति की हत्या के लिए घर से बुलाकर ले जाने वाले चार युवकों पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रही है। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गोपालपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार का कहना है कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिवार वालों की तरफ से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।