फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar BSP leader son dies under suspicious circumstances in Chhapra talked his father shortly before incident

Bihar News: बसपा नेता के बेटे की संदेहास्पद स्थिति में मौत, घटना से कुछ देर पहले पिता से की थी बात

Sat, 04 Jan 2025 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 08:36 PM IST
सार

बिहार के छपरा में बहुजन समाज पार्टी के नेता के बेटे की संदेहास्पद मौत हो गई। युवक खून से लथपथ अधमरा बेहोशी की हालत में गिरा था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar BSP leader son dies under suspicious circumstances in Chhapra talked his father shortly before incident
परिजन और मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा में संदेहास्पद स्थिति में बसपा नेता के बेटे की मौत होने के बाद स्थानीय थाना क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय अमनौर थाना क्षेत्र के पर्यटक स्थल के दक्षिण अमनौर से पहाड़पुर जाने वाली सड़क पर एचपी गैस एजेंसी के निकट खून से लथपथ एक अधमरा युवक बेहोशी की हालत में गिरा था, जबकि बाइक सड़क किनारे पड़ी हुई थी।

विज्ञापन


घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। राहगीरों द्वारा देखे जाने के बाद शोर मचाया गया, तब जाकर स्थानीय ग्रामीण दौड़े-दौड़े पहुंचे। उसके बाद आनन-फानन में परिजनों को सूचना देने के साथ ही स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण पंचायत के अमनौर अगुआन बिश्वम्भर पहाड़पुर गांव निवासी सह बसपा नेता अजुर्नराम के 22 वर्षीय पुत्र अंकित भारती के रूप में हुई है।
विज्ञापन




इस संबंध में अमनौर थाने में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना से हुई है। क्योंकि युवक जहां पर गिरा हुआ था, वहां बिजली पोल के साथ-साथ एक जामुन का पेड़ भी है। शव को देखने से प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल चलाने के कारण ठोकर लगी होगी। उसके बाद ही उसकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत युवक छपरा में रहकर स्नातक की पढ़ाई करता था। उसके मृत्यु से माता-पिता सहित परिवार ने एक होनहार पुत्र को खो दिया है। मौत की खबर मिलते ही माता, पिता, भाई और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हो रहा है। परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में मातम छा गया है। 


मृत युवक के पिता अर्जुनराम ने बताया कि घर से लगभग तीन बजे दिन में बाजार जाने के लिए था। घटना से कुछ देर पहले फोन पर बातचीत हुई थी, जिस दौरान बताया कि ब्राह्मण टोली के पास हैं। हालांकि, कुछ देर में घर आ रहा हूं। हालांकि, वहां पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिता जी से बात करने के बाद किसी और का कॉल आ गया, जल्दबाजी में वह मोटर साइकिल से तेज गति में निकल गया। उसके कुछ देर के बाद सड़क पर गिरे होने की जानकारी मिली तो आनन-फानन में उसको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed