फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Board Matric Result: Fatima Nesar becomes district topper of Gopalganj, seventh rank in Bihar

Bihar Board Matric Result: फातिमा नेसार बनीं गोपालगंज की जिला टॉपर, बिहार में हासिल किया सातवां स्थान

Sun, 31 Mar 2024 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Mar 2024 04:51 PM IST
सार

Bihar Matric Result: राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने फातिमा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि ऐसी बेटियां हमारे समाज, देश और प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत और गौरव हैं। ऐसी बेटी से और भी बेटियों को प्रेरणा लेते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए।

विज्ञापन
Bihar Board Matric Result: Fatima Nesar becomes district topper of Gopalganj, seventh rank in Bihar
राज्य में सातवीं रैंक हासिल करने वाली फातिमा नेसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार बोर्ड ने दसवीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इसकी टॉप 10 और टॉप 51 की सूची भी आ चुकी है। वहीं, गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड क्षेत्र मीरअलीपुर निवासी मुखिया पति नेयाज अहमद के भाई नेसार अहमद की बेटी फातिमा नेसार ने मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में सातवीं रैंक लाकर गोपालगंज का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर पूरे जिले में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फातिमा शुरू से ही पढ़ने में मेधावी थीं। फातिमा आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। फातिमा वर्ग एक से ही अपने सभी वर्ग में प्रथम स्थान लाती थीं और उन्हें भरोसा था कि मैट्रिक की परीक्षा में भी अच्छे अंक मिलेंगे। पूरे जिले में प्रथम स्थान आने पर फातिमा की खुशी का ठिकाना नहीं है। गोपालगंज जिले के साथ ही बिहार के टॉपर की सूची में भी सातवां स्थान आने से वह बहुत खुश हैं। पूरे जिले से बधाई संदेश मिल रहे हैं।
विज्ञापन

 
इधर, राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने फातिमा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि ऐसी बेटियां हमारे समाज, देश और प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत और गौरव हैं। ऐसी बेटी से और भी बेटियों को प्रेरणा लेते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। राजद के प्रधान महा सचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने भी फातिमा नेसार को उनकी सफलता पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed