फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Board 10th Result: Three girl students and one boy student from Gopalganj made it to the top ten

Bihar Board 10th Result: गोपालगंज के चार मेधावी, तन्नू, आफरीन और रुद्रांश को 10वीं रैंक, जिला टॉपर बनीं अंजली

Sat, 29 Mar 2025 01:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 29 Mar 2025 01:43 PM IST
सार

सिधवलिया प्रखंड उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय झंझवा की छात्रा तन्नू कुमारी, थावे प्रखंड के हाई स्कूल रामचंद्रपुर के की छात्रा आफरीन इमाम और भोरे प्रखंड की रकबा पंचायत के बरई बगहवा गांव निवासी सुनील चौरसिया के पुत्र रुद्रांश चौरसिया ने 10 रैंक हासिल किया है। वहीं 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अंजली जिला टॉपर बनीं।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result: Three girl students and one boy student from Gopalganj made it to the top ten
मेधावी विद्यार्थी अंजली कुमारी और रुद्रांश चौरसिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। परीक्षा परिणाम में गोपालगंज के विद्यार्थियों ने भी अपना परचम लहराया है। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में गोपालगंज की मेधावी छात्रा अंजली कुमारी ने जिला टॉप किया। वहीं दो छात्राओं ने समेत एक छात्र ने भी टॉप टेन में जगह बनाई है। 

विज्ञापन


कुचायकोट प्रखंड के मनियारा फार्म गांव निवासी राजेश यादव की बेटी अंजली कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 482 अंक हासिल किए। 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अंजली जिला टॉपर बन गईं हैं। अंजली रामरतन शाही उच्च विद्यालय जादोपुर की छात्रा है। अंजली कुमारी ने अपनी मेहनत से परिवार सहित जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


वहीं भोरे प्रखंड की रकबा पंचायत के बरई बगहवा गांव निवासी सुनील चौरसिया के पुत्र रुद्रांश चौरसिया ने परीक्षा में दसवां रैंक हासिल किया है। रुद्रांश ने गांव के ही प्रयाग उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज बरई बगहवा का छात्र है। वहीं सिधवलिया प्रखंड उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय झंझवा की छात्रा तन्नू कुमारी ने दसवां रैंक और थावे प्रखंड के हाई स्कूल रामचंद्रपुर के की छात्रा आफरीन इमाम ने 10 रैंक हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, पहले स्थान पर तीन बच्चे, टॉप 10 में 123 नाम


गोपालगंज के भोरे प्रखंड के बरई बगहवा के छात्र रुद्रांश चौरसिया को मैट्रिक परीक्षा में कुल 480 अंक मिले हैं। वह बरई बगहवा गांव के रहने वाले हैं। उसने गांव के ही वित रहित हाईस्कूल प्रयाग उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। रुद्रांश के मुताबिक, अगर इंसान के अंदर कुछ भी कर गुजरने के लिए डेडीकेशन हो तो उसे सफलता जरूर मिलती है। रुद्रांश के पिता का नाम सुनील चौरसिया है। वे रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश में नौकरी करते हैं। वे अभी घर पर ही हैं।

अमर उजाला के रिपोर्टर से बातचीत में प्रयाग उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्राचार्य पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि रुद्रांश मेधावी छात्र है। वह प्रतिदिन विद्यालय समय से आया करता था। अपने वर्ग में वह कभी भी अनुपस्थित नहीं होता था। पढ़ाई में उसकी काफी रुचि थी। प्रतिदिन वह विद्यालय के दिए गए होमवर्क को समय से पूरा कर लेता और पढ़ाई में ध्यान लगाए रहता था। मुझे बहुत खुशी है की मेरे जैसे वित रहित विद्यालय के छात्र ने प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed