फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: Four people seriously injured as high-speed auto overturns

Bihar Accident: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से चार लोग हुए गंभीर घायल, शराब के नशे में था चालक; ऐसे हुआ हादसा

Sun, 18 May 2025 05:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 May 2025 05:59 PM IST
सार

Bihar: हुसैनगंज बाजार के पास ऑटो चालक ने शराब के नशे में तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और सभी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Bihar Accident: Four people seriously injured as high-speed auto overturns
हादसे में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हुसैनगंज बाजार के समीप तेज रफ्तार में जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हसनपुरा थाना क्षेत्र के धनौती हाता निवासी संजय पांडे, उनकी पत्नी मुनी देवी, मुबारकपुर निवासी रवि कुमार और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन

घायल मुनी देवी ने बताया कि वे लोग आंदर से ऑटो में सवार होकर सीवान जा रहे थे। हुसैनगंज बाजार के पास ऑटो चालक ने शराब के नशे में तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और सभी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


पढ़ें: 'डबल इंजन सरकार का एक इंजन अपराध में, दूसरा भ्रष्टाचार में लिप्त'; तेजस्वी यादव ने कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।


उन्होंने चालक की लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाने को हादसे का मुख्य कारण बताया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed