{"_id":"6714cb9aceb043c27609effb","slug":"a-woman-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-gopalganj-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: गोपालगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों को रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: गोपालगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों को रो रोकर बुरा हाल
Sun, 20 Oct 2024 02:51 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:51 PM IST
सार
Bihar Accident: गोपालगंज में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवां ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में एक 25 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक चला रहे महिला का देवर और दो वर्षीय बच्चा भी घायल हो हुआ है। जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचाया। इधर मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चैलवा गांव निवासी संतोष सिंह की पत्नी चिंटू देवी अपने देवर मनोज सिंह के साथ दो वर्षीय बच्चे को लेकर इलाज के लिए गोपालगंज जा रही थी। बाइक मनोज सिंह चला रहे थे। अभी वे लोग भठवां ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में तेज टक्कर मार दी। जिससे चिंटू देवी जमीन पर गिर पड़ी। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही चिंटू देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो वर्षीय बच्चे के सर से मां का साया उठ जाने से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन