फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   A girl died in a fire incident in gopalganj

Gopalganj News: अचानक लगी आग में मां, बेटा और बेटी बुरी तरह झुलसे, बेटी की मौके पर हुई मौत

Thu, 08 Feb 2024 04:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कटेया नगर वार्ड नंबर 10 हरिजन बस्ती में अचानक झोपड़ीनुमा घर में लगी आग में एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झूलसे तीनों लोगों को तत्काल इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां स्थिति को चिंताजनक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
A girl died in a fire incident in gopalganj
आग लगने से बेटी की मौके पर हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटेया वार्ड नंबर 10 निवासी उपेंद्र राम के परिजन बुधवार की रात खाना खाकर सोए हुए थे। इसी बीच झोपड़ी में अचानक आग लग गई और आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। झोपड़ी से निकलते वक्त मां, बेटा, बेटी बुरी तरह से झुलस गए।

विज्ञापन


वहीं अत्यधिक झुलस जाने के कारण दूसरी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्ची उपेंद्र राम की 8 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी है। वहीं झूलसे तीनों लोगों की पहचान उपेंद्र राम की पत्नी ललिता देवी, पुत्र 10 वर्षीय मोनू कुमार एवं विजयपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी बाजार गांव निवासी जितेंद्र राम की डेढ़ वर्षीय पुत्री आरूषी कुमारी शामिल है।
विज्ञापन


दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया
इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया एवं आगलगी के शिकार परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की बात कही। साथ ही भोजन सामग्री का भी प्रबंध कराया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार रात में अचानक आग कैसे लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed