{"_id":"65c4b7c1643425a2c901fc5e","slug":"a-girl-died-in-a-fire-incident-in-gopalganj-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj News: अचानक लगी आग में मां, बेटा और बेटी बुरी तरह झुलसे, बेटी की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj News: अचानक लगी आग में मां, बेटा और बेटी बुरी तरह झुलसे, बेटी की मौके पर हुई मौत
Thu, 08 Feb 2024 04:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:45 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कटेया नगर वार्ड नंबर 10 हरिजन बस्ती में अचानक झोपड़ीनुमा घर में लगी आग में एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झूलसे तीनों लोगों को तत्काल इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां स्थिति को चिंताजनक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आग लगने से बेटी की मौके पर हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटेया वार्ड नंबर 10 निवासी उपेंद्र राम के परिजन बुधवार की रात खाना खाकर सोए हुए थे। इसी बीच झोपड़ी में अचानक आग लग गई और आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। झोपड़ी से निकलते वक्त मां, बेटा, बेटी बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन
वहीं अत्यधिक झुलस जाने के कारण दूसरी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्ची उपेंद्र राम की 8 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी है। वहीं झूलसे तीनों लोगों की पहचान उपेंद्र राम की पत्नी ललिता देवी, पुत्र 10 वर्षीय मोनू कुमार एवं विजयपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी बाजार गांव निवासी जितेंद्र राम की डेढ़ वर्षीय पुत्री आरूषी कुमारी शामिल है।
विज्ञापन
दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया
इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया एवं आगलगी के शिकार परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की बात कही। साथ ही भोजन सामग्री का भी प्रबंध कराया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार रात में अचानक आग कैसे लगी।
विज्ञापन