{"_id":"65632a59c6849c753e08fff0","slug":"samrat-chaudhary-said-nitish-kumar-wakes-up-during-elections-special-status-status-is-a-political-issue-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सम्राट चौधरी बोले- सिर्फ चुनाव के समय जगते हैं नीतीश कुमार, विशेष राज्य का दर्जा एक राजनीतिक मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सम्राट चौधरी बोले- सिर्फ चुनाव के समय जगते हैं नीतीश कुमार, विशेष राज्य का दर्जा एक राजनीतिक मुद्दा
Sun, 26 Nov 2023 04:52 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 26 Nov 2023 04:52 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि अब भाजपा का नेता सीएम बनेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक बार भाजपा की सरकार बनाइये, या तो अपराधी नेपाल भाग जाएगा, या गया में पिंडदान होगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। रोहतास में लोगों को संबांधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के लिए विशेष राज्य का दर्जा एक राजनीतिक मुद्दा है। हम तीन बार उनका इस मुद्दे समर्थन कर चुके हैं। कहा कि सिर्फ चुनाव के समय जगते हें, चुनाव खत्म, मुद्दा खत्म। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2 लाख 61 हजार करोड़ रुपया बिहार का बजट है। इसमें नरेंद्र मोदी की सरकार 2 लाख 29 हजार रुपए देती है। बिहार सरकार का योगान मात्र 32 हजार करोड़ है।
विज्ञापन
अपराधियों का गया में पिंडदान होगा
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे, तो एक बात तय है कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ने लालू प्रसाद को सीएम बनाया, नीतीश कुमार को 5 बार मुख्यमंत्री बनाया। अब बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि अब भाजपा का नेता सीएम बनेगा। कहा कि एक बार भाजपा की सरकार बनाइये, या तो अपराधी नेपाल भाग जाएगा, या गया में पिंडदान होगा। अपराध मुक्त बिहार बनाना है। कहा कि बिहार में सुशासन एक खत्म हो गया है। कोई जिला नहीं है जहां अपराध रोज की बात नहीं हो।
विज्ञापन
सम्राट पर बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत रविवार को रोहतास जिले के मलियाबाग में पुष्प वर्षा कर किया गया। उनपर बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई। दरअसल, सम्राट चौधरी एक कार्यक्रम के सलिसिले में कैमूर जा रहे थे। इस क्रम में उन्होंने मलियाबाग में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ सुना। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश में हुए पांच राज्य के चुनाव भाजपा ने पांचों राज्यों में दम के साथ चुनाव लड़ा है, हम सभी जगहों पर सरकार बनाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन